HomeDharamअकाल तख्त साहिब का आदेश: दो कीर्तनी जत्थे एक महीने तक संगत...

अकाल तख्त साहिब का आदेश: दो कीर्तनी जत्थे एक महीने तक संगत में नहीं करेंगे कीर्तन

DHARMA DESK : श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर सिंह खड़ड़ के कीर्तनी जत्थों को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, दोनों जत्थे 13 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक संगत के सामने गुरबाणी कीर्तन नहीं कर सकेंगे। इस अवधि में दोनों जत्थों के प्रमुखों को गुरमत की शिक्षा प्राप्त करने और सेवा करने के निर्देश दिए गए हैं। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के निर्देश पर जारी आदेश में दोनों जत्थों को एक महीने तक निर्धारित धार्मिक संस्थानों में प्रशिक्षण लेने के लिए कहा गया है।

अलग-अलग संस्थानों में प्राप्त करेंगे गुरमत शिक्षा

आदेश के मुताबिक, भाई जगजीत सिंह बबीहा शहीद सिख मिशनरी कॉलेज, अमृतसर में गुरमत की जानकारी प्राप्त करेंगे, जबकि भाई कुलविंदर सिंह खड़ड़ को गुरमत संगीत अकादमी, श्री आनंदपुर साहिब में प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही दोनों को संबंधित संस्थानों के लंगर हॉल में सुबह और शाम सेवा करने के लिए भी कहा गया है। एक महीने की अवधि पूरी होने के बाद दोनों को अपने-अपने संस्थानों से प्रमाणपत्र लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।

आपसी विवाद और शिकायतों के बाद आया आदेश

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों कीर्तनी जत्थों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ की गई टिप्पणियों और संगत की ओर से सचिवालय में पहुंची शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया। जारी आदेश में गुरबाणी कीर्तन को गुरु साहिब की बख्शी हुई दात और आत्मा की खुराक बताते हुए कीर्तन करने वाले व्यक्तियों में श्रद्धा, विनम्रता, सिख रहित मर्यादा की जानकारी और गुरमत संगीत की समझ को जरूरी बताया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments