HomePunjabमजीठिया की करीबी पर ED की रेड के बाद चुप्पी पर AAP...

मजीठिया की करीबी पर ED की रेड के बाद चुप्पी पर AAP का तंज

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल (बादल) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधा है। मजीठिया के करीबी सहयोगियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद उनकी चुप्पी को लेकर पन्नू ने सवाल उठाए हैं ।

बलतेज पन्नू ने कहा कि खुद को ‘माझा का जरनैल’ कहने वाले बिक्रम सिंह मजीठिया हर छोटे-बड़े मुद्दे पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देते रहे हैं, लेकिन जब कार्रवाई उनके करीबी सहयोगियों तक पहुंची तो वह अचानक खामोश हो गए हैं।

पन्नू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए तंज कसा कि दूसरों के मेडिकल रिकॉर्ड, बीमारियों और दवाइयों से लेकर CBI और ED की कार्रवाई तक पर बयान देने वाले मजीठिया अब कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर इतनी खामोशी क्यों है?

AAP नेता ने कहा कि जब भी किसी दूसरे नेता या राजनीतिक व्यक्ति के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियां कार्रवाई करती थीं, तब मजीठिया तुरंत बयान जारी करते थे। कई बार वह CBI और ED के प्रवक्ता की तरह भी नजर आते थे। लेकिन अब उनके करीबी सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई होने पर न तो कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई और न ही ‘एक्स’ पर कोई पोस्ट सामने आई।

बलतेज पन्नू के मुताबिक, ED ने मजीठिया के एक करीबी सहयोगी के ठिकानों पर छापेमारी की है, जबकि उनके एक अन्य करीबी सहयोगी को समन भी जारी किया गया है। इसी को लेकर पन्नू ने मजीठिया की चुप्पी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि दूसरों के मामलों में इतनी मुखरता दिखाने वाले अकाली नेता अब अपने करीबियों से जुड़े मामले पर जवाब देने से क्यों बच रहे हैं?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments