HomePunjabचंडीगढ़ पर केंद्र की नजर: सीएम मान बोले- पंजाब से राजधानी छीनने...

चंडीगढ़ पर केंद्र की नजर: सीएम मान बोले- पंजाब से राजधानी छीनने के मंसूबे कभी नहीं होंगे कामयाब

 चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पंजाब से उसकी राजधानी चंडीगढ़ छीनने की फिराक में है, लेकिन पंजाब सरकार इन नापाक इरादों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। एक बयान जारी कर सीएम मान ने कहा कि आगामी संसदीय सत्र में संविधान की धारा 240 के तहत चंडीगढ़ को अन्य केंद्र शासित प्रदेशों के साथ जोड़ने का जो प्रस्ताव लाया जा रहा है, वह पंजाब के साथ सरासर अन्याय है।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी कोई मिसाल नहीं मिलती जहां भाषाई आधार पर बने राज्य को उसकी राजधानी से वंचित रखा गया हो। मान ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार धक्केशाही कर रही है और पंजाब के हकों पर डाका डाल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वमान्य कानूनों के मुताबिक चंडीगढ़ पर सिर्फ पंजाब का हक है और इसे राज्य को वापस सौंपा जाना चाहिए। मोदी सरकार के ऐसे फैसले पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा काम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments