HomePunjabपंजाब में ड्रग्स पर सियासी संग्राम: भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर केजरीवाल...

पंजाब में ड्रग्स पर सियासी संग्राम: भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का तीखा हमला, कहा- ‘क्या पार्टी से जुड़े हैं नशे के तार?’

नई दिल्ली/पंजाब: पंजाब में नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की ओर से चलाई जा रही मुहिम के बीच एक बड़ी गिरफ्तारी ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। भाजपा के एक पदाधिकारी को नशा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) हमलावर हो गई है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा को ‘ईडी (ED) पार्टी’ और ‘चिट्टा पार्टी’ संबोधित करते हुए चौतरफा घेरा है।

केजरीवाल का गंभीर आरोप: सरकारी संरक्षण में बिकता था चिट्टा

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर सीधे सवाल दागे। उन्होंने लिखा:

“भाजपा के पदाधिकारी खुद पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए हैं। क्या भाजपा के साथ नशे के तार जुड़े हैं? आज पंजाब में 70 फीसदी ड्रग्स गुजरात के रास्ते आ रही है। पिछली सरकारों और भाजपा के गठबंधन के समय पंजाब के घर-घर में चिट्टा पहुंचाया गया। बाकायदा सरकारी संरक्षण में सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल कर चिट्टा बांटा जाता था। ये पार्टियां पंजाब की जवानी बर्बाद करने की ज़िम्मेदार हैं।”

केजरीवाल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे के इस नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करके पंजाब के युवाओं को एक बार फिर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी है।

नशे का नेटवर्क हुआ तहस-नहस: अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने पंजाब में नशे के नेटवर्क को इस कदर तोड़ दिया है कि अब भाजपा के लोगों को खुद नशा सप्लाई करने के लिए मैदान में उतरना पड़ रहा है। ढांडा ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा, “भगवंत मान जी, पंजाब में नशे का कारोबार करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा न जाए, उन्हें पूरी तरह रगड़ दो। पंजाब की आने वाली पीढ़ियों को इन नशा कारोबारियों से बचाना ही हमारी प्राथमिकता है।”

पोर्ट से लेकर गलियों तक का धंधा: कुलदीप कुमार

‘आप’ के वरिष्ठ नेता और कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने भी इस विवाद में कूदते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह पूरा एक चेन सिस्टम है—विदेशों से नशा मंगाया जाता है, बड़े पोर्ट्स पर उतारा जाता है और फिर देश के कोने-कोने में भिजवाकर पार्टी के कार्यकर्ता इसे गलियों में बेचते हैं। कुलदीप कुमार ने दावा किया कि चूंकि भगवंत मान सरकार इनके इस काले धंधे को बंद कर रही है, इसलिए अब इनका यह खेल और ज्यादा दिन नहीं चलने वाला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments