HomePunjabबेअदबी पर बनेगा पंजाब का अपना सख्त कानून: दोषी को उम्रकैद और...

बेअदबी पर बनेगा पंजाब का अपना सख्त कानून: दोषी को उम्रकैद और ₹10 लाख जुर्माने का प्रावधान; जल्द आएगी कमेटी की रिपोर्ट

चंडीगढ़: पंजाब में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी पर जल्द ही कानून बनेगा। इस संबंध में विधानसभा द्वारा बनाई गई कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के जॉइंट सेक्रेटरी बलतेज पन्नू ने दी है। बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने सरकार से कहा है कि बेअदबी करने वालों पर सख्त कानून बनाया जाए।

AAP के जॉइंट सेक्रेटरी पन्नू ने कहा कि, हमारी सरकार इस मामले को लेकर शुरू से ही गंभीर है। साथ ही बेअदबी पर राज्य का अपना कानून जल्दी ही पेश किया जाएगा। यह बिल 15 जुलाई को पेश हुआ था, जिसके छह महीने 15 जनवरी को पूरे हो रहे हैं।

बता दें कि, 15 जुलाई 2025 को पंजाब सरकार ने बेअदबी रोकने के लिए नया विधेयक तैयार किया। कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी और विधानसभा में पेश किया। इसमें प्रावधान के तहत दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 10 लाख रुपए जुर्माने की सजा होगी। इस प्रस्ताव को सेलेक्ट कमेटी को भेज दिया गया है। कमेटी में सभी दलों के लोग शामिल है। सभी लोगों से राय लेने के बाद इसे सदन में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments