HomeEntertainment"वे मुझसे पैसे वसूलना चाहते थे..." रवीना टंडन ने याद किया 2...

“वे मुझसे पैसे वसूलना चाहते थे…” रवीना टंडन ने याद किया 2 साल पुराना खौफनाक मंजर, बताया कैसे CCTV ने बचाई जान

Entertainment Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने जीवन के उस खौफनाक मंजर को याद किया है, जिसने उन्हें और उनके परिवार को हिलाकर रख दिया था। रवीना ने बताया कि कैसे कुछ साल पहले जबरन वसूली (फिरौती) के लिए उनके खिलाफ एक सोची-समझी साजिश रची गई थी। अभिनेत्री ने साफ कहा कि वह भगवान का शुक्रगुजार मानती हैं कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज मौजूद था, जिससे उनका सच दुनिया के सामने आ पाया।

ईटाइम्स (ETimes) से बातचीत के दौरान रवीना ने उस पूरी घटना की सच्चाई बयां की:

जब घर में घुसने लगी थी 30 लोगों की उग्र भीड़

वायरल वीडियो के बारे में बात करते हुए रवीना ने बताया कि वह लोगों के सवालों का जवाब देने आखिर सड़क पर क्यों उतरी थीं। उन्होंने कहा:

“करीब 30 लोगों की भीड़ मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रही थी। भीड़ ने मेरे ड्राइवर को घेरकर पीटना शुरू कर दिया था। उस वक्त मेरे बच्चे घर पर अकेले थे और पति अनिल थडानी ऑफिस में थे। मैं किसी को अपने घर में जबरन घुसने नहीं दे सकती थी। मैं अपनों की सुरक्षा के लिए खड़ी हुई और लड़ी। असल में वे लोग हमें डरा-धमकाकर पैसे वसूलने के लिए मामला निपटाने का दबाव बना रहे थे।”

ड्राइवर को बचाने बाहर आई थीं रवीना

रवीना ने बताया कि पड़ोसी होने के नाते वह मामले को शांत कराने बाहर गई थीं। उन्होंने कहा, “कुछ महिलाएं मेरे ड्राइवर को बिना वजह दोषी ठहरा रही थीं। मुझे लगा कि अगर बुर्का पहने महिलाएं किसी की मेहमान हैं, तो मैं खुद ड्राइवर की तरफ से माफी मांग लेती हूं। लेकिन जैसे ही मैं बाहर निकली, मुझे अहसास हुआ कि वे लोग इसी बात का इंतजार कर रहे थे।”

उन्होंने आगे बताया कि उनका ड्राइवर अकेला था और कुछ लोग उनके घर की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। जब ड्राइवर ने उनका फोन नीचे किया, तो महिला चिल्लाने लगी, “तुमने मुझे कैसे छुआ? मैं पुलिस बुलाकर तुम्हारे खिलाफ रेप की शिकायत करूंगी।” रवीना को लगा कि बेचारा ड्राइवर झूठे केस में जेल चला जाएगा, इसलिए वह खुद बात करने बाहर आ गईं।

पैसे वसूलने की थी पूरी साजिश

उस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आरोप लगाया गया था कि रवीना की कार से एक बुजुर्ग महिला को टक्कर लगी और विरोध करने पर एक्ट्रेस ने मारपीट की। हालांकि, बाद में सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। फुटेज में साफ दिख रहा था कि कार से किसी को टक्कर नहीं लगी थी।

रवीना ने बताया कि पुलिस जांच में भी यह साफ हो गया था कि वह पूरी घटना केवल उनसे मोटी रकम वसूलने (ब्लैकमेलिंग) के मकसद से प्लान की गई थी। लोग ताक लगाए बैठे थे कि कब एक्ट्रेस बाहर आएं और उन्हें जाल में फंसाया जा सके। रवीना ने अंत में कहा कि सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम के जितने फायदे हैं, उतने ही इसके नुकसान भी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments