HomePunjabश्री आनंदपुर साहिब में 23 से 25 नवंबर तक गूंजेगी श्रद्धा की...

श्री आनंदपुर साहिब में 23 से 25 नवंबर तक गूंजेगी श्रद्धा की गूंज, सरकार ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी कर दी है। पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि खालसा की पवित्र धरती श्री आनंदपुर साहिब में 23, 24 और 25 नवंबर को आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के लिए पर्यटन विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। कार्यक्रमों की शुरुआत 23 नवंबर को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के साथ होगी, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी शामिल होंगे। इसके बाद बाबा बुड्ढा दल छावनी में सर्वधर्म सम्मेलन होगा, जबकि शाम को विरासत-ए-खालसा में ड्रोन शो और मुख्य पंडाल में कीर्तन दरबार सजाया जाएगा।

अगले दिन, 24 नवंबर को कीरतपुर साहिब से भाई जैता जी स्मारक तक ‘सीस भेंट नगर कीर्तन’ निकाला जाएगा। इसी दिन दोपहर में भाई जैता जी मेमोरियल में पंजाब विधानसभा का एक विशेष सत्र आयोजित होगा, जो गुरु साहिब को समर्पित होगा। 25 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग और ‘सरबत दा भला’ एकत्रता कार्यक्रम के साथ इन समारोहों का समापन होगा। इस दौरान धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी। तीनों दिन शाम को ड्रोन शो और कथा-कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments