HomePunjab‘साउंड ऑफ होप’, लॉकअप के बाहर 24 घंटे धीमी आवाज में बजेगी गुरबानी...

‘साउंड ऑफ होप’, लॉकअप के बाहर 24 घंटे धीमी आवाज में बजेगी गुरबानी और धार्मिक धुनें

लुधियाना। एसएसपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया की अगुवाई में खन्ना पुलिस ने ‘साउंड ऑफ होप’ नाम से एक नई पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य पुलिस लॉकअप के तनावपूर्ण माहौल को शांत और आत्मचिंतन के अनुकूल बनाने का प्रयास करना है।

पहल के तहत खन्ना पुलिस जिले के आठ पुलिस थानों और एक सीआईए यूनिट के कुल नौ लॉकअप के बाहर स्पीकर लगाए गए हैं। इन स्पीकरों के जरिए धीमी आवाज में धार्मिक भजन, गुरबानी और अन्य धार्मिक संगीत बजाया जाएगा। पुलिस के अनुसार, इसके लिए 24 घंटे की व्यवस्था की गई है।

धीमी आवाज में बजेगा धार्मिक संगीत

पुलिस ने बताया कि पहल के तहत धार्मिक विविधता का भी ध्यान रखा गया है। प्लेलिस्ट में पंजाबी और हिंदी भाषा में अलग-अलग धर्मों से संबंधित धार्मिक संगीत शामिल किया गया है।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि स्पीकर से संगीत की आवाज हमेशा धीमी रहे, ताकि इससे पुलिसकर्मियों या आसपास के लोगों को परेशानी न हो।

सिविल सचिवालय से मिला पहल का विचार

एसएसपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने बताया कि इस पहल का विचार उन्हें चंडीगढ़ स्थित पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय के दौरे के दौरान आया। उन्होंने कहा कि वहां लिफ्ट के अंदर सुनाई देने वाली आवाजों से उन्हें शांति का अनुभव हुआ, जिसके बाद लॉकअप के माहौल को भी शांत बनाने के लिए इस तरह की व्यवस्था शुरू करने का विचार आया।

उन्होंने कहा कि पुलिसिंग का उद्देश्य केवल कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि सुधार और नई शुरुआत के अवसर उपलब्ध कराना भी है। इसी सोच के तहत ‘साउंड ऑफ होप’ पहल शुरू की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments