HomeEntertainmentइमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' का ट्रेलर रिलीज

इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ का ट्रेलर रिलीज

एक्शन अवतार में दिखे अभिनेता; अपारशक्ति खुराना बने खतरनाक विलेन

ENTERTAINMENT DESK :  बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आगामी फिल्म ‘गनमास्टर G9’ के साथ एक बार फिर एक्शन और रोमांच से भरपूर कहानी लेकर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 11 नवंबर को रिलीज किया गया, जिसमें इमरान का दमदार अंदाज, जबरदस्त एक्शन और बदले की कहानी देखने को मिल रही है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना का नकारात्मक किरदार भी खास ध्यान खींच रहा है।

प्यार और बदले की कहानी में दिखेगा इमरान का अलग अंदाज

फिल्म के ट्रेलर में इमरान हाशमी एक ऐसे शख्स की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो अपने पुराने आपराधिक अतीत को पीछे छोड़कर शांत जिंदगी जीना चाहता है। लेकिन जब उसके अपनों पर खतरा मंडराता है, तो वह दोबारा हिंसक रास्ते पर उतर आता है। ट्रेलर में अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख के साथ इमरान के रोमांटिक पल भी दिखाए गए हैं। वहीं, कहानी आगे बढ़ने के साथ रिश्तों में विश्वासघात और बदले का पहलू भी सामने आता है।

अपारशक्ति खुराना के निगेटिव किरदार ने खींचा ध्यान

इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना एक साइको किलर और मुख्य विरोधी के रूप में दिखाई दे रहे हैं। अब तक कॉमेडी और हल्के-फुल्के किरदारों में नजर आने वाले अपारशक्ति का यह अंदाज दर्शकों के लिए नया हो सकता है। ट्रेलर में उनका डरावना अंदाज और इमरान के किरदार के साथ टकराव कहानी को रोमांचक बनाता है। वहीं, जेनेलिया देशमुख भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं।

करीब 20 साल बाद फिर साथ आए इमरान, आदित्य दत्त और हिमेश

‘गनमास्टर G9’ के जरिए अभिनेता इमरान हाशमी, निर्देशक आदित्य दत्त और संगीतकार हिमेश रेशमिया लगभग दो दशक बाद फिर एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले यह तिकड़ी 2005 में आई फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ में साथ नजर आई थी। फिल्म के संगीत में रोमांस और एक्शन दोनों का मिश्रण देखने को मिलेगा। ट्रेलर में ‘अफसाना बनाया आपने’ गाना भी सुनाई देता है, जिसे हिमेश रेशमिया और असीस कौर ने आवाज दी है।

27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर ने किया है। ‘गनमास्टर G9’ 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments