HomeUncategorizedविराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट 6 घंटे तक रहा 'गायब', फैंस के...

विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट 6 घंटे तक रहा ‘गायब’, फैंस के बीच मची खलबली

Sports Desk: दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार रात अचानक बंद हो जाने से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। लगभग 6 घंटों तक सस्पेंस बने रहने के बाद आखिरकार उनका अकाउंट फिर से बहाल हो गया है।

;गुरुवार रात करीब 2 बजे यह खबर आग की तरह फैली कि विराट कोहली का इंस्टाग्राम प्रोफाइल दिखाई नहीं दे रहा है। जब यूजर्स ने उनकी प्रोफाइल सर्च की, तो वह सर्च लिस्ट से नदारद थी। डायरेक्ट लिंक के जरिए अकाउंट खोलने की कोशिश करने पर स्क्रीन पर “यह पेज उपलब्ध नहीं है” (This page is not available) का मैसेज फ्लैश हो रहा था।


फैंस की बढ़ी चिंता, अनुष्का से पूछे सवाल

विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 27.4 करोड़ (274 मिलियन) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अकाउंट अचानक गायब होने के बाद उनके करोड़ों फैंस परेशान हो गए। स्थिति यह थी कि फैंस उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के हालिया पोस्ट पर कमेंट करके अकाउंट बंद होने की वजह पूछने लगे। कोहली के गायब होने के दौरान उनके अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (जैसे X और फेसबुक) पूरी तरह सक्रिय थे, जिससे प्रशंसकों की उलझन और बढ़ गई थी।

तकनीकी खराबी या सोची-समझी रणनीति?

अकाउंट करीब 6 घंटे बाद वापस तो आ गया, लेकिन अभी तक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है कि यह सब कैसे हुआ। इस मामले में विराट कोहली, उनकी मैनेजमेंट टीम या मेटा (इंस्टाग्राम) की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह या तो कोई तकनीकी ग्लिच (Technical Glitch) था या फिर कोहली ने खुद अपना अकाउंट अस्थायी रूप से डीएक्टिवेट किया था।

विराट कोहली की सोशल मीडिया वैल्यू

हाल के दिनों में कोहली अपनी सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रोफाइल से कई प्रमोशनल पोस्ट हटाकर क्रिकेट और परिवार को अधिक समय देने के संकेत दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली अपनी एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए 12 से 14 करोड़ रुपये तक की भारी-भरकम फीस लेते हैं, जिससे उनके अकाउंट की अहमियत और भी बढ़ जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments