बेअदबी मामले का आरोपी घर में घुसकर बेरहमी से कत्ल, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Punjab

PUNJAB DESK : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में बेअदबी के एक मामले में आरोपी व्यक्ति की उसके घर में घुसकर धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मेवा सिंह के रूप में हुई है, जो वर्ष 2020 के एक बेअदबी मामले में आरोपी था। पुलिस के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने उस पर अचानक हमला किया और गंभीर चोटें पहुंचाकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर चल रही सिर काटे जाने की अफवाहें सही नहीं हैं। पोस्टमार्टम और शुरुआती जांच में धारदार हथियारों से हमला किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *