HomePunjabसरपंच हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: DSP और थाना प्रभारी सस्पेंड

सरपंच हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: DSP और थाना प्रभारी सस्पेंड

Punjab Desk: तरनतारन के नेशनल हाईवे पर स्थित सिद्धू फार्म मैरिज पैलेस में खुशियों का माहौल उस समय मातम में बदल गया जब मात्र डेढ़ मिनट के भीतर तीन शूटरों ने गांव ठट्ठियां महंता के आप समर्थित सरपंच हरबरिंदर सिंह संधू की गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने बीच-बचाव करने आए सरपंच के चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह को भी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बाइक पर सवार होकर आए इन तीन आरोपितों में से दो के पास पिस्टल और एक के पास एके-47 राइफल थी, जिनमें से एक हमलावर पगड़ीधारी बताया जा रहा है। इस बड़ी सुरक्षा चूक को देखते हुए डीजीपी गौरव यादव ने पट्टी के डीएसपी जगबीर सिंह और थाना सरहाली के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

घटना के कुछ समय बाद ही गैंगस्टर सत्ता नौशहरिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस कत्ल की जिम्मेदारी ली है। यह वारदात उस समय हुई जब गांव शेरों स्थित पैलेस में किसान सेवा सिंह के बेटे गुरसेवक सिंह की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब आनंद कारज के बाद दूल्हा-दुल्हन मंच की ओर बढ़ रहे थे, तभी पीछे से आए हमलावरों ने खाना खा रहे सरपंच हरबरिंदर सिंह पर गोलियां बरसा दीं। हमला इतना अचानक था कि सरपंच को अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालने तक का मौका नहीं मिला।

चचेरे भाई जर्मनजीत ने जब उन्हें बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे भी निशाना बनाया, जबकि एके-47 लिए तीसरे शूटर ने मेहमानों को हथियारों के दम पर डराकर पीछे धकेल दिया।कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के करीबी माने जाने वाले सरपंच संधू की हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। एसएसपी लांबा ने स्पष्ट किया है कि सरपंच को पहले से कोई धमकी नहीं मिली थी, लेकिन पुलिस अब विभिन्न पहलुओं और गैंगस्टर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments