HomePunjabनयागांव में सफारी कार को आग लगाकर जलाने का आरोप, CCTV और...

नयागांव में सफारी कार को आग लगाकर जलाने का आरोप, CCTV और धमकियों को लेकर शिकायत

Punjab News: मोहाली के नयागांव में सफारी कार चोरी करने और बाद में उसे आग के हवाले करने का मामला सामने आया है। पीड़ित जसप्रीत सिंह ने विशाखा, गग्गू, काला समेत कई लोगों पर जबकार की चाबी चोरी करने, सामान गायब करने और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, 14 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे उसने घर के बाहर शोर सुना। बाहर निकलकर देखा तो कुछ लोग उसकी सफेद सफारी कार को आग लगा रहे थे। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ग्रे रंग की स्विफ्ट कार में फरार हो गए।

आग से सफारी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments