HomePunjabफिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत, 13 घायल; बारात...

फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत, 13 घायल; बारात से लौटते समय हुआ हादसा

Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। खे कलंदर टोल प्लाजा के पास बारात से लौट रही गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 3 बच्चे और एक महिला भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, जलालाबाद हलके के गांव टिवाणा कलां से आज तड़के बारात फाजिल्का के गांव करणी खेड़ा गई थी। बारात की वापसी के दौरान खे कलंदर टोल प्लाजा के नजदीक यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को तुरंत फाजिल्का के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। वहीं, फाजिल्का के विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवना भी घायलों का हालचाल जानने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे।

हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, फिलहाल इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments