HomePunjabनेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया कैंटर, केबिन में फंसे...

नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया कैंटर, केबिन में फंसे चालक की मौत

Punjab Desk: नेशनल हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। विज्ञापन का बड़ा होर्डिंग लेकर जा रही स्वराज 735 ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे एक आइशर कैंटर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कैंटर चालक सुखपाल सिंह अपने ही वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया। इस दौरान उसकी एक टांग गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में कैंटर चालक की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची SSF टीम

हादसे की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि एक राहगीर से सूचना मिलने के बाद SSF की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर जांच करने पर पता चला कि विज्ञापन का बड़ा होर्डिंग लादकर जा रही स्वराज 735 ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे आइशर कैंटर नंबर PB11 CT 8318 ने टक्कर मार दी थी।

उन्होंने बताया कि कैंटर चालक सुखपाल सिंह केबिन में बुरी तरह फंसा हुआ था और उसकी टांग गंभीर रूप से घायल थी। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से चालक को निकाला बाहर

SSF टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कैंटर चालक को केबिन से बाहर निकाला। मौके पर ही उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और खून का बहाव रोकने के लिए घायल टांग पर पट्टी बांधी गई। इसके बाद नेशनल हाईवे की एंबुलेंस 1033 के जरिए उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया गया।

वहीं, NHAI की हाइड्रा क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे करवाया गया, जिसके बाद यातायात दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो गया।

SSF इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना फिल्लौर के MHC को भी सूचित कर दिया गया है। हादसे में कैंटर चालक सुखपाल सिंह की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments