HomePunjab2027 चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, अमृतसर देहाती दफ्तर पहुंचे सचिन...

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, अमृतसर देहाती दफ्तर पहुंचे सचिन पायलट; देर रात तक चला बैठकों का दौर

 

अमृतसर। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट अमृतसर देहाती स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, पूर्व विधानसभा उम्मीदवारों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुखबिंदर सिंह डैनी बंडाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रात करीब 11 बजे भी कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं का पहुंचना पार्टी के प्रति उनके उत्साह और विश्वास को दर्शाता है। सचिन पायलट से मुलाकात के लिए देर रात तक कार्यकर्ताओं की कतारें लगी रहीं।

2027 में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा

डैनी बंडाला ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जिस तरह का जोश देखने को मिल रहा है, उससे साफ है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सचिन पायलट और पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में पार्टी 2027 में पंजाब में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी का पूरा ध्यान संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करके चुनावी मैदान में उतरने पर है।

टिकट के लिए जिताऊ क्षमता होगी सबसे बड़ा आधार

बैठक में बड़ी संख्या में नेताओं और संभावित उम्मीदवारों की मौजूदगी तथा टिकट की दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर डैनी बंडाला ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां हर कार्यकर्ता और नेता को अपनी बात रखने तथा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करने का पूरा अधिकार है।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव में टिकट देने का अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगा। उम्मीदवारों के चयन में उनकी जमीनी पकड़, जनता के बीच लोकप्रियता और चुनाव जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी।

डैनी बंडाला ने दोहराया कि आगामी चुनाव में टिकट वितरण का मुख्य आधार जिताऊ क्षमता होगी और हाईकमान मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगा।

अमृतसर देहाती कांग्रेस कार्यालय में देर रात तक चली इस बैठक को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने की अहम कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments