सामाजिक सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, मान कैबिनेट ने बाल विकास व ट्रांसजेंडर कल्याण पर लिए अहम फैसले

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने सामाजिक कल्याण और सुरक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कैबिनेट ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दी है। […]

Continue Reading

अभेद्य किले में तब्दील होगा श्री आनंदपुर साहिब, 10 हजार पुलिसकर्मी और एआई कैमरे रखेंगे नजर

श्री आनंदपुर साहिब: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोहों के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने श्री आनंदपुर साहिब में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद बताया कि शहर में लगभग 10,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जिनकी निगरानी एडीजीपी रैंक के […]

Continue Reading

पंजाबी भाषा का बढ़ा मान, ओलंपियाड के लिए दुनिया भर से सवा दो लाख छात्र हुए पंजीकृत

चंडीगढ़: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित तीसरे अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड को लेकर छात्रों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इस बार रिकॉर्ड 2,25,916 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में नौ गुना अधिक है। उन्होंने इसे पंजाबी भाषा के […]

Continue Reading

ग्रामीण विकास को मिली रफ्तार, वित्त मंत्री चीमा ने जारी किए 332 करोड़ रुपये के फंड

चंडीगढ़: पंजाब के गांवों की तस्वीर बदलने के लिए मान सरकार ने खजाना खोल दिया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ग्रामीण विकास कार्यों के लिए 332 करोड़ रुपये की एक बड़ी किश्त जारी करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इस राशि में से 176 करोड़ रुपये टाइड फंड के रूप में […]

Continue Reading

‘मिशन चढ़दी कला’ से बाढ़ पीड़ितों को मिला सहारा, मंत्रियों ने घर-घर जाकर बांटे चेक

चंडीगढ़/लहरागागा: पंजाब सरकार ने ‘मिशन चढ़दी कला’ के तीसरे चरण के तहत बाढ़ और बारिश से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का काम तेज कर दिया है। कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरागागा में आयोजित एक कार्यक्रम में 280 प्रभावित निवासियों को 1.02 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि वितरित की। उन्होंने कहा कि सरकार […]

Continue Reading

आशीर्वाद योजना में बड़ा बदलाव, अब शादी के 60 दिन बाद तक कर सकेंगे आवेदन

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ‘आशीर्वाद योजना’ के लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए आवेदन की समय-सीमा को दोगुना कर दिया है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि अब लाभार्थी शादी के 30 दिन के बजाय 60 दिन तक आवेदन कर सकेंगे। यह फैसला इसलिए लिया गया है […]

Continue Reading

श्री आनंदपुर साहिब में 23 से 25 नवंबर तक गूंजेगी श्रद्धा की गूंज, सरकार ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी कर दी है। पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि खालसा की पवित्र धरती श्री आनंदपुर साहिब में 23, 24 और 25 नवंबर को आयोजित होने वाले इन […]

Continue Reading

दक्षिण भारत में पंजाब का डंका: हैदराबाद और चेन्नई के दिग्गजों ने निवेश में दिखाई गहरी रुचि

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा आयोजित ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026’ की तैयारियों के तहत दक्षिण भारत में किए गए रोडशोज़ को जबरदस्त सफलता मिली है। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद और चेन्नई में उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ मैराथन बैठकें कीं। इन बैठकों में एयरोस्पेस, रक्षा, आईटी, […]

Continue Reading

नशे के खिलाफ जंग: एक ही दिन में 13.7 किलो हेरोइन बरामद, 86 तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेश पर पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए छेड़े गए “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने तस्करों पर कड़ा प्रहार किया है। अभियान के 258वें दिन पुलिस ने राज्यभर में व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए 305 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 58 राजपत्रित […]

Continue Reading

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: आर्मेनिया बैठे हैंडलर के तीन गुर्गे हथियारों समेत गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के तहत स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस पठानकोट ने एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने जानकारी दी कि पुलिस ने एक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार […]

Continue Reading