गैंगस्टरों और नशा तस्करों पर पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन: 597 ठिकानों पर छापेमारी, 323 गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब को अपराध और नशा मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और डीजीपी गौरव यादव की देखरेख में जारी अभियान रंग ला रहा है। राज्य में चल रहे ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 170वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के 597 चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 4 हथियारों के साथ 323 आरोपियों को दबोच लिया।

इसी के साथ, 20 जनवरी, 2026 से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक कुल गिरफ्तारियों का आंकड़ा 46,009 तक पहुंच गया है।

दिनभर चली कार्रवाई के मुख्य बिंदु:

  • बड़ी गिरफ्तारियां: छापेमारी के दौरान 323 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 6 फरार अपराधी (भगौड़े) भी शामिल हैं।

  • एहतियाती कार्रवाई: कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 250 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ प्रिवेंटिव एक्शन (एहतियाती कार्रवाई) लिया है।

  • हथियारों की बरामदगी: तलाशी अभियान के दौरान आरोपियों के कब्जे से 4 अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।

हेल्पलाइन नंबर पर गुप्त रूप से दें गैंगस्टरों की जानकारी

पंजाब पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे राज्य को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर कॉल करके वांछित अपराधियों, गैंगस्टरों या किसी भी संदिग्ध आपराधिक गतिविधि की सूचना गुप्त रूप से दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

‘युद्ध नशियां विरुद्ध’: 495वें दिन 58 नशा तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टरों के साथ-साथ पंजाब पुलिस ने ड्रग माफिया के खिलाफ भी अपनी जंग जारी रखी है। ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के 495वें दिन पुलिस ने राज्य में कड़ी कार्रवाई करते हुए 58 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

  • बरामदगी: तस्करों के कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन, 525 नशीली गोलियां और ₹6,160 की ड्रग मनी बरामद की गई।

  • कुल आंकड़ा: पिछले 495 दिनों में पंजाब पुलिस अब तक कुल 72,671 नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

  • पुनर्वास की कोशिश: केवल सख्ती ही नहीं, बल्कि सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पुलिस ने आज 4 नशा पीड़ितों को काउंसिलिंग कर नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी भी किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles