एंटरटेनमेंट डेस्क: नेटफ्लिक्स का विवादित रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ (Lock Upp Season 2) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) अपने बेबाक बयानों से पहले ही तहलका मचा रही हैं। लेकिन अब जो होने वाला है, उसने फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। जी हां, शो में अब खुद बॉलीवुड के ‘चीची’ यानी गोविंदा की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है!
“मैं बंदूक और गोली लेकर आया हूं…”
‘लॉक अप 2’ का एक बेहद चौंकाने वाला प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में शो की होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख, गोविंदा का स्वागत करते नजर आते हैं। शो में कदम रखते ही गोविंदा ने रहस्यमयी अंदाज में कहा:
“ये लॉक वो है जो दिखाई दे रहा है, जो नजर आ रहा है। लेकिन जो नहीं दिखता, मैं उस लॉक अप से आ रहा हूं।”
इसके बाद बातचीत के दौरान जब फराह खान ने उनसे पूछा, “तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसको मारो गोली?” तो गोविंदा ने तुरंत जवाब दिया, “मैं लेकर आया हूं।” फराह ने हैरान होकर पूछा, “गोली?” इस पर एक्टर ने हंसते हुए कहा, “गोली लाया हूं। मैं बोला सीने पर मारना चाहती थी, लो मार लो।” गोविंदा की इस बात ने वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ा दिए।
बेटी टीना संग पहुंचे गोविंदा, आशीष चंचलानी की भी होगी एंट्री
शो में गोविंदा अकेले नहीं आए हैं, बल्कि उनके साथ उनकी बेटी टीना आहूजा भी नजर आने वाली हैं। हालांकि, प्रोमो में यह सस्पेंस रखा गया है कि पति और बेटी को अचानक सामने देखकर जेल के अंदर बंद सुनीता आहूजा का क्या रिएक्शन था।
-
कब होगा स्ट्रीम: गोविंदा और टीना वाला यह धमाकेदार एपिसोड कल यानी शनिवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
-
स्पेशल अपीयरेंस: इसी एपिसोड में मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने पहुंचते दिखाई देंगे।
जब सुनीता ने खोला था पति के ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर’ का राज
सुनीता आहूजा शो में अपने बिंदास और बेबाक रवैए के लिए जानी जाती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने शो में शादीशुदा जिंदगी में मिले धोखे और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर खुलकर बात की थी।
जब को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने उनसे शादी में चीटिंग को लेकर सवाल किया, तो सुनीता ने कहा था:
“धोखा हुआ तो अब क्या कर सकते हैं? वैसे यह सब शुरू से ही हुआ ना? अब वह हीरो हैं, तो आप (ज्यादा) कुछ कह नहीं सकतीं। अगर मैं इस उम्र में इन सब बातों के बारे में सोचूंगी, तो मेरी डायबिटीज और बढ़ जाएगी। इसलिए जैसा चल रहा है, उसे वैसे ही चलने दो।”



